फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Five corona infected found, girl returned from Dubai also positive, Omicron fears

कानपुर: कोरोना के पांच संक्रमित मिले, दुबई से लौटी बच्ची भी पॉजिटिव, ओमिक्रॉन की आशंका

Thu, 23 Dec 2021 11:05 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Thu, 23 Dec 2021 11:05 PM IST
सार

कोरोना जो पांच केस मिले हैं, उनमें से चार शहर आ गए हैं। हैलट में भर्ती महिला रोगी की हिस्ट्री भी बाहर की है। वह गीतानगर की रहने वाली है। अन्य संक्रमित मालरोड और नवाबगंज के हैं। संक्रमितों को जटिलताएं नहीं हैं। उनमें सामान्य से लक्षण हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Five corona infected found, girl returned from Dubai also positive, Omicron fears
हैलट अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में करीब डेढ़ महीने के बाद गुरुवार को कोरोना के पांच संक्रमित और मिले हैं। इनमें एक तिलक नगर की बच्ची है जो स्कूल की तरफ से दुबई गई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। इससे ओमिक्रॉन का शक किया जा रहा है। बच्ची समेत बाकी संक्रमितों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है।

विज्ञापन


संक्रमितों में एक युवती अलीगढ़ की है। उसकी वहां ससुराल है लेकिन उसके आधार कार्ड पर कानपुर का पता लिखा है। इससे उसे शहर के आंकड़ों में जोड़ दिया गया है। इसके अलावा दिल्ली से लौटे दंपत्ति भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक संक्रमित महिला हैलट में भर्ती है। विदेश से 108 यात्री शहर लौटे हैं। इनमें 14 ओमिक्रॉन प्रभावित देशों से आए हैं।

विज्ञापन

कोरोना जो पांच केस मिले हैं, उनमें से चार शहर आ गए हैं। हैलट में भर्ती महिला रोगी की हिस्ट्री भी बाहर की है। वह गीतानगर की रहने वाली है। अन्य संक्रमित मालरोड और नवाबगंज के हैं। संक्रमितों को जटिलताएं नहीं हैं। उनमें सामान्य से लक्षण हैं।

सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। वहीं विदेश से लौटने वाले यात्रियों की हिस्ट्री ली जा रही है। रैपिड रिस्पांस टीमें शुक्रवार को उनका परीक्षण करने के लिए जाएंगी।

शहर में अब तक मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या 82,950 है। इनमें 81,038 इलाज से ठीक हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोरोना संदिग्ध 3855 लोगों की सैंपलिंग की है। इसके अलावा जीका और डेंगू का कोई संक्रमित नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed