फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIRs Likely to be Filed Soon Against 24 Employees for Refusing Census Duty

Kanpur: जनगणना ड्यूटी न करने वाले 24 कर्मचारियों पर जल्द दर्ज हो सकती एफआईआर

Thu, 28 May 2026 11:37 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Thu, 28 May 2026 11:37 PM IST
सार

Kanpur News: बिधनू और कल्याणपुर ब्लॉक का काम प्रभावित हो रहा है। तहसीलदार ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Kanpur: FIRs Likely to be Filed Soon Against 24 Employees for Refusing Census Duty
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनगणना-2027 के पहले चरण में लापरवाही बरतने वाले 24 कर्मचारियों पर जल्द एफआईआर दर्ज हो सकती है। जनगणना ड्यूटी जॉइन न करने और लगातार संपर्क से बाहर रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ तहसीलदार विनय द्विवेदी ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


कर्मचारियों की लापरवाही के कारण बिधनू और कल्याणपुर ब्लॉक में जनगणना कार्य प्रभावित हो रहा है। कई बार फोन कॉल, सूचना और चेतावनी के बावजूद संबंधित कर्मचारियों ने ड्यूटी नहीं संभाली। इसके चलते जनगणना समय पर शुरू नहीं हो पा रही है। तहसीलदार ने बताया कि ड्यूटी जॉइन न करने वालों पर विभागीय के साथ ही कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


बिधनू ब्लॉक में अर्चना चौरसिया, वंदना गुप्ता, तूलिका श्रीवास्तव, वीनाक्षी वर्मा, दीपिका गुप्ता और उषा रावत को ड्यूटी पर लगाया गया था। कल्याणपुर ब्लॉक में प्रियंका उमराव, पुष्पा साहू, किरन तिवारी, अंजलि श्रीवास्तव, रेखा यादव, रेनू तोमर, प्रतिभा कटियार, शिल्पी श्रीवास्तव, सुमन चौहान, विभा पंत, अलका शुक्ला, जय कुमार सिंह, कविता निरंजन, सुनीता देवी, मनीष कुमार और मंजू मिश्रा ने ड्यूटी जॉइन नहीं की। सभी 24 कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed