Kanpur Fire: एक दिन में दो बड़ी आगजनी, कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, प्लास्टिक फैक्टरी में भी भड़कीं लपटें
Kanpur News: साकेत नगर में रिहायशी इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई, जिसे रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, किदवई नगर की एक प्लास्टिक फैक्टरी में भी आग लगने से हड़कंप मच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आगजनी की दो बड़ी घटनाओं से हड़कंप मच गया। साकेत नगर में टेलीफोन एक्सचेंज के पास स्थित एक कबाड़ के गोदाम में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय नागरिक गोरेलाल ने बताया कि यह गोदाम संजय नामक व्यक्ति का है।
आग लगने की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गोदाम को पहले भी दो बार आग के हवाले करने की कोशिश की जा चुकी है, लेकिन तब समय रहते काबू पा लिया गया था।
सीसीटीवी तक जलकर राख
गोदाम मालिक संजय ने सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए थे, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे भी जलकर खाक हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि क्या यह महज हादसा है या किसी ने जानबूझकर आग लगाई है।
किदवई नगर में प्लास्टिक फैक्टरी बनी अंगारा
वहीं, दूसरी घटना किदवई नगर थाना क्षेत्र की है। यहां स्थित एक प्लास्टिक फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने के कारण आग ने तुरंत विकराल रूप ले लिया। दमकल की गाड़ियों ने समय रहते पहुंचकर आग को फैलने से रोक लिया और भारी नुकसान होने से बचा लिया।