फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Four buses parked in an empty plot caught fire three fire engines brought it under control

Kanpur Fire: खाली प्लॉट में खड़ी चार बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू…कोई जनहानि नहीं

Wed, 05 Mar 2025 05:12 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 05 Mar 2025 05:12 AM IST
सार

Kanpur News: सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां भेजी गई हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
Kanpur Fire Four buses parked in an empty plot caught fire three fire engines brought it under control
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर इलाके के कुंज बिहार में मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से चार बसें जल गईं। किदवाईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन के दमकल वाहनों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

कुंज बिहार निवासी राजेश पांडेय ट्रांसपोर्ट सर्विस चलाते हैं। उनके पास आठ बसें हैं जिन्हें वह फैक्टरियों में कर्मचारियों को लाने -ले जाने के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर लगाए हैं। उनके घर के सामने खाली प्लॉट पड़ा है। सभी बसें रात में इसी प्लॉट में ही खड़ी होती हैं। इस प्लॉट में पीछे की तरफ काफी कूड़ा भी जमा है।

विज्ञापन

आग देखकर एक राहगीर ने मचाया शोर
मंगलवार देर रात अचानक एक बस में से आग की लपटें निकलने लगीं। बसों को जलते देखा एक राहगीर ने शोर मचाया, तो राजेश बाहर आए और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की। आग बढ़ती देखकर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन किया।

विज्ञापन

कोई जनहानि नहीं हुई
जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचती, तब तक आग ने एक के बाद एक चार बसों को अपनी चपेट में ले लिया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां भेजी गई हैं। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। फिलहाल आग से किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed