फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Fire Erupts Due to Gas Pipeline Leak Fire Brigade Fails to Arrive Constables Take Charge of Situation

Kanpur: गैस पाइपलाइन लीक होने से लगी आग, आधे घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, सिपाहियों ने संभाला मोर्चा

Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Apr 2026 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर के पनकी रोड पर गैस पाइपलाइन लीक होने से आग लग गई है। फायर ब्रिगेड के समय पर न पहुंचने के कारण स्थानीय पुलिस के सिपाही खुद ही पानी डालकर आग बुझाने की कोशिशों में जुटे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Fire Erupts Due to Gas Pipeline Leak Fire Brigade Fails to Arrive Constables Take Charge of Situation
kanpur fire accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र में पनकी रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख इलाके में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगे हुए आधे घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन सूचना के बावजूद अब तक मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची है। दमकल विभाग के इंतजार के बीच, पनकी रोड चौकी में तैनात सिपाहियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मोर्चा संभाला।

विज्ञापन





राहगीरों को घटनास्थल से दूर हटाया
पुलिसकर्मी बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने और उसे फैलने से रोकने का प्रयास कर रहे हैं। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण पाइपलाइन में लगी आग से बड़े हादसे का डर बना हुआ है। मौके पर पुलिस बल तैनात है और राहगीरों को घटनास्थल से दूर हटाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed