Kanpur Fire Case: भाजपाई और ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ता भिड़े, अभद्र टिप्पणी को लेकर हुआ था विवाद
मड़ौली अग्निकांड के मृतकों के परिजनों से मिलने मैं हूं ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। इस दौरान राज्यमंत्री पर किसी ने अभद्र टिप्पणी कर दी। इसको लेकर भाजपाई और महासभा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात के मड़ौली गांव से मां बेटी के शव पोस्टमार्टम लाए गए। इस दौरान राज्यमंत्री व पूर्व सांसद पर अभद्र टिप्पणी करते हुए मैं हूं ब्राह्मण महासभा ने विरोध प्रदर्शन किया, तो भाजपाई आक्रोशित हो गए। इस दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई।
पुलिस के दखल के बाद दोनों पक्ष अलग हुए। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेशमणि त्रिपाठी व सौरभ तिवारी मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। यहां दोनों ने पूर्व सांसद के सामने ही राज्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दी। विरोध पर भाजपाइयों व महासभा के पदाधिकारियों के बीच झड़प हो गई।
एएसपी घनश्याम चौरसिया ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया। राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि महासभा के लोग लगातार सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वहीं, महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गेशमणि ने बताया कि अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर दूसरी ओर से हाथापाई की गई।
दुर्गेशमणि बोले- अभद्र टिप्पणी का किया था विरोध
ब्राह्मण महासभा का अध्यक्ष दुर्गेशमणि ने बताया कि मेरे व मेरे साथी के ऊपर पूर्व सांसद ने अभद्र टिप्पणी की थी। जिसका मैंने विरोध किया। इस पर पूर्व सांसद ने महिला से चप्पल चलवा दी। उन्होंने कहा कि चप्पल मारने से सिर्फ ब्राह्मण समाज ही नहीं, अधिवक्ता समाज भी आहत है।
नहीं मिली है कोई तहरीर- एसपी
वहीं, मामले में कानपुर देहात के एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मामले की जांच करवाई जाएगी और उसके आधार पर कार्रवाई होगी। मामले में वीडियो और फोटो की बात कही जा रही है, जिन्हें साक्ष्य के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।