फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out in chemical warehouse due to short circuit

Kanpur: केमिकल गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से लगी आग, धमाकों से दहला इलाका

Mon, 22 Jul 2024 11:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 Jul 2024 11:21 AM IST
सार

Kanpur News: जाजमऊ के वाजिदपुर स्थित केमिकल गोदाम में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out in chemical warehouse due to short circuit
केमिकल गोदाम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में जाजमऊ क्षेत्र के वाजिदपुर प्योंदी स्थित केमिकल गोदाम में रविवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पहले मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन केमिकल के ड्रम फटने शुरु हुए तो सब जान बचाकर भागे। सूचना पर जाजमऊ, मीरपुर आदि फायर स्टेशनों से पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस निवासी मो यासिर का जाजमऊ के वाजिदपुर प्योंदी डबल पुलिया में बावेजा केमिकल्स के नाम से गोदाम है। सोमवार रात मजदूर काम कर रहे थे। अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने केमिकल भरे ड्रमों को अपनी चपेट में लिया। कर्मचारियों ने शुरू में आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन केमिकल के धमाकों के बाद मजदूर जान बचाकर बाहर भागे और यासिर को जानकारी दी। वहीं हादसे की सूचना पर जाजमऊ, मीरपुर से चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और पानी की बौछार करने के साथ ही फोम डालकर आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed