{"_id":"688a4c920f85e584520be6c6","slug":"kanpur-fire-broke-out-in-a-hotel-room-12-people-were-rescued-safely-2025-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: होटल के कमरे में लगी आग, 12 लोग सुरक्षित निकाले गए, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: होटल के कमरे में लगी आग, 12 लोग सुरक्षित निकाले गए, दमकल ने पाया काबू
Wed, 30 Jul 2025 10:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:19 PM IST
सार
होटल के कमरे में आग लग गई। घटना बादशाहीनाका थानाक्षेत्र के जनरलगंज की है। मकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
होटल के कमरे में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादशाहीनाका थानाक्षेत्र के जनरलगंज में में बुधवार दोपहर होटल की तीसरी मंजिल पर कमरे में आग लग गई। घनी आबादी में हुई घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने 12 लोगों को होटल से सुरक्षित निकाला और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
होटल के कमरे में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
जनरलगंज स्थित प्रभात होटल में दोपहर करीब 3.30 बजे मिनी कंट्रोल में आग लगने की सूचना दी गई। लाटूश रोड फायर स्टेशन के अग्निशमन अधिकारी कैलाश चंद्र दो मोटर फायर इंजन व दमकल कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल ने पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान होटल से करीब 12 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तीसरी मंजिल के कमरे में फोम बेड पर आग धू-धूकर जल रही थी। होटल में धुआं भरने से लोग परेशान थे। हालांकि दमकल कर्मियों ने हौज पाइप की मदद से कुछ ही देर में आग को बुझा दिया।
दमकल ने पाया काबू
- फोटो : अमर उजाला
कलक्टरगंज एसीपी आशुतोष सिंह ने बताया कि जो लोग होटल में थे उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया था। घटना का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग को कमरे के आगे नहीं बढ़ने दिया गया।