फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire broke out due to firecrackers in the furniture show room and lamp in the parlor.

Kanpur : फर्नीचर शो रूम में पटाखे और पार्लर में लगी दीये से आग, जवाहर नगर और बिठूर की घटनाएं

Fri, 01 Nov 2024 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Nov 2024 05:20 AM IST
सार

दोनों ही स्थानों पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फर्नीचर के शो रूम में पटाखे से तो पार्लर मे दीये से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Kanpur: Fire broke out due to firecrackers in the furniture show room and lamp in the parlor.
घंटों बाद आग पर काबू - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली की देर रात जवाहर नगर स्थित फर्नीचर के शो रूम और बिठूर स्थित ब्यूटी पार्लर में भीषण आग लग गई। दोनों ही स्थानों पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। फर्नीचर के शो रूम में पटाखे से तो पार्लर मे दीये से आग लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


जवाहर नगर स्थित भदौरिया चौराहे के पास गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे जलता पटाखा गिरने से एक फर्नीचर शोरूम में आग लग गई। करीब एक घंटे बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। दमकल की करीब 10-12 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे शोरूम मालिक का हाथ फर्नीचर निकलते वक्त झुलस गया।
विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी दलपत सिंह भदोरिया का लेलिन पार्क ढाल के आगे अंजली सेरेटिक एंड फर्नीचर नाम से शोरूम है। रात आसपास के लोगों ने शोरूम के पिछले हिस्से से धुआं व लपटें उठती देखी और दलपत सिंह भदोरिया को सूचना दी। इस पर वह पूरे परिवार के साथ मौके पर पहुंचे और शोरूम का ताला खोलकर देखा तो पीछे की तरफ आग लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शुरू में रखें फायर सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। इस दौरान शोरूम से कच्चा सामान बाहर निकालने में दलपत का हाथ झुलस गया। दीपावली पर छोड़े गए पटाखे से शोरूम के पिछले हिस्से में प्लास्टिक की सीट व वॉल सीलिंग में आग लगी थी। अभी आंख से हुए नुकसान का आकलन नहीं हो सका है।

इसी तरह बिठूर थाना क्षेत्र के बिठूर मंधना सब्जी बाजार के सामने बिठूर रोड पर दिए से ब्यूटी पार्लर में आग लग गई। स्थानीय लोगो ने आग पर काबू पाया। थोड़ी देर बाद अग्निशमन की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। बगदौधी बांगर मंधना निवासी सरिता ने बताया वह पार्लर में दीपावली की पूजा करने के बाद दिए जलाकर घर मे पूजा करने चली गई थीं। हो सकता है कि दीये से आग लगी हो। पार्लर का पूरा सामान जल गया है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed