फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fire breaks out at the residence of the Head of the Microbiology Department

Kanpur: माइक्रोबॉयोलॉजी की विभागाध्यक्ष के आवास में आग, गृहस्थी का लाखों का सामान जला

Sun, 18 Jan 2026 11:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Jan 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Fire breaks out at the residence of the Head of the Microbiology Department
आग से जला पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के कैंपस में रह रहीं माइक्रोबॉयोलॉजी की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव के घर में संदिग्ध हालात में आग लग गई। रविवार को घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। घटना से सोफा, फ्रीज समेत गृहस्थी का लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग की बात कही जा रही है। कैंपस प्रभारी डॉ. संतोष कुमार बर्मन के अनुसार मेडिकल कॉलेज के कैंपस में एल-8 में डॉ. मधु का सरकारी आवास है। जानकारी हुई कि वह कहीं बाहर गई हुई थीं। घर का ताला खोलने पर आग की जानकारी हुई। स्वरूप नगर इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और अग्निशमन विभाग ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed