{"_id":"68890202d91d8aa5a607f7e3","slug":"kanpur-fir-filed-against-loco-pilot-and-four-porters-in-assault-cas-2025-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मारपीट मामले में लोको पायलट व बक्सा चार पोर्टरोंं पर रिपोर्ट दर्ज,महिला कोच में चेकिंग पर हुआ था विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मारपीट मामले में लोको पायलट व बक्सा चार पोर्टरोंं पर रिपोर्ट दर्ज,महिला कोच में चेकिंग पर हुआ था विवाद
Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:47 PM IST
सार
सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के महिला कोच में चेकिंग के बाद विवाद हुआ था। मामले में लोको पायलट व बक्सा चार पोर्टरोंं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
टीसी और यात्रियों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्टेशन पर मारपीट करने के मामले में टीसी टीसी अनिकेत श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने लोको पायलट और चार बक्सा पोर्टरों के खिलाफ मारपीट, रेलवे का कैश गायब होने सहित कई धाराओं में दर्ज कर ली है। टीसी अनिकेत ने बताया कि ट्रेन नंबर-19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 26 जुलाई को दोपहर 11:29 बजे कानपुर सेंट्रल पर पहंची। इस वह सहित तीन चेकिंग स्टाफ अंदर घुसा। महिला कोच में सवार पुरुष युवकों से उतरने के लिए कहा तो मारपीट हो गई।
इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यात्रियों के पक्ष में लोको पायलट अशोक पांडेय व कई पोर्टर आ गए। पहले चेकिंग दल ने अशोक पांडेय से धक्कामुक्का की। बाद में पोर्टरों ने लामबंद होकर टीसी अनिकेत श्रीवास्तव व उनको समर्थकों को पीट दिया। जीआरपी ने तहरीर के आधार पर लोको पायलट अशोक पांडेय व अज्ञात पोर्टर के खिलाफ बलवा, सरकारी काम में बाधा डालना व सरकारी कर्मी को पीटने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जीआरपी प्रभारी ओएन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।

Trending Videos
टीसी और यात्रियों में मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे यूनियन में आक्रोश
लोको पायलट पर केस दर्ज होने पर रेलवे यूनियन आक्रोशित है। यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि लोको पायलट तो बीचबचाव के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लोको पायलट ने इसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाई है।