फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR filed against bank officials for opening a fake bank account

Kanpur: फर्जी बैंक खाता खोलने पर बैंक अधिकारियों पर हुई एफआईआर, जांच में जुटी साइबर पुलिस

Wed, 10 Jun 2026 09:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 10 Jun 2026 09:02 PM IST
सार

Kanpur News: खाते से तीन माह में 10 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन मिला है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Kanpur: FIR filed against bank officials for opening a fake bank account
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर तहसील क्षेत्र के ग्राम माखनपुरवा निवासी ज्ञान सिंह ने फेडरल बैंक की अशोक नगर शाखा में उनके नाम से फर्जी खाता खोले जाने का आरोप लगाया है। मामले का खुलासा होने पर साइबर क्राइम ब्रांच थाने में तत्कालीन बैंक अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फर्जी बैंक खाते से तीन माह में करीब 10 करोड़ का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, उन्हें 22 मार्च को बैंक की ओर से एक नोटिस मिला। इसमें उनके नाम से चल रहे खाते से संदिग्ध लेनदेन का जिक्र था। उन्हें साइबर थाने बुलाया गया। जांच शुरू हुई। इसमें सामने आया कि ज्ञान का आधार, पैनकार्ड तो इस्तेमाल किया गया है लेकिन हस्ताक्षर वाइटनगर लगाकर किए गए थे। खाता साल 2023 में खोला गया था। मोबाइल नंबर भी ज्ञानसिंह का नहीं था। पुलिस का मानना है कि साइबर ठगों ने खाते का प्रयोग धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन के लिए किया है।
विज्ञापन

जांच के दौरान इसी तरह के चार और बैंक खाते मिले जो कि एक ही दिन खोले गए हैं। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बैंक प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ज्ञान सिंह के नाम पर खोले गए खाते के अलावा चार अन्य फर्जी खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed