फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: FIR filed against 10 people, including company owner and directors, for swindling Rs 17 lakh

Kanpur: 17 लाख हड़पने में कंपनी मालिक, निदेशकों समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 06 Jan 2026 10:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 Jan 2026 10:37 PM IST
सार

Kanpur News: महिला कारोबारी को कंपनी का सीएंडएफ बनाने का झांसा देकर निवेश कराया था। 
 

विज्ञापन
Kanpur: FIR filed against 10 people, including company owner and directors, for swindling Rs 17 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

इंदौर की कंपनी के मालिक और निदेशकों समेत 10 के खिलाफ बर्रा आठ निवासी महिला ने गुजैनी थाने में 17 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि निदेशकों ने उनकी कंफेक्शनरी फर्म को कंपनी का सीएंडएफ बनाने के बाद धोखाधड़ी की है। बर्रा आठ निवासी पंकज तिवारी की पत्नी गौरी तिवारी एक फर्म की प्रोपराइटर हैं।

विज्ञापन


उनकी ओर से दर्ज रिपोर्ट के अनुसार आरोपियाें में इंदौर की कंपनी के सीईओ आदित्य चक्रवर्ती, उनकी पत्नी सुतापा, बेटी, रिश्तेदार विष्णु और निदेशक राजेंद्र वर्मा, बंटा रवि कुमार, एम रामू, निदेशक पवन कुमार व पीयूष आहूजा शामिल हैं। आरोपियों ने उन्हें कंफेक्शनरी कंपनी का सीएंडएफ बनाने का झांसा देकर 25 लाख रुपये का निवेश कराया। भरोसा दिया था कि जो माल खराब होगा उसे कंपनी वापस ले लेगी। इसके बाद आरोपियों ने जो माल भेजा उसमें से 17 लाख का माल खराब निकला। शिकायत करने पर माल वापसी करने और सात दिनों के अंदर रकम लौटाने का आश्वासन दिया। माल वापस कर देने पर भी आरोपियों ने रकम नहीं लौटाई। रुपये मांगने पर धमकाने लगे। कारोबारी के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पंजाब राजस्थान में इसी तरह की धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। गुजैनी थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed