{"_id":"6ab80bef9f96208625010b2e","slug":"kanpur-female-lawyer-s-sister-dies-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: महिला अधिवक्ता की बहन की मौत, हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: महिला अधिवक्ता की बहन की मौत, हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने किया हंगामा
Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
आयुषी मिश्रा की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
बर्रा के गुंजन विहार में अधिवक्ता की बहन आयुषी मिश्रा (28) की शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने इटावा में मायके पक्ष को फोन कर पत्नी के फंदा लगाकर जान देने की बात कही। कुछ घंटे में पहुंचे मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
इटावा के थाना फ्रेंड्स काॅलोनी पक्काबाद निवासी बृजेश तिवारी प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी माधवी, बड़ी बेटी आयुषी, यशी, भाई जय और आदर्श हैं। यशी पेशे से अधिवक्ता हैं। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल 2018 को आयुषी की बर्रा निवासी एक हॉस्पिटल में कार्यरत धर्मेंद्र मिश्रा से प्रेम विवाह हुआ था। तीन साल का बेटा कृष्णा है। ससुराल पक्ष पर दहेज और पैसों की मांग को लेकर आयुषी काे परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
शुक्रवार को आयुषी का धर्मेंद्र और ससुरालीजन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि उन लोगों ने उसे जमकर पीटा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। उनका कहना है कि मृतका के बेटे ने पिता को मां को पीटते हुए देखा था। ससुरालीजन ने फंदा लगाने की जानकारी दी। बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज सिंह के अनुसार महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन