{"_id":"65e8b44ea7f0e3470d0e8142","slug":"kanpur-female-inspector-threatened-with-acid-if-she-marries-at-another-place-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: महिला दरोगा को दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की दी धमकी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: महिला दरोगा को दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की दी धमकी, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 07 Mar 2024 12:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:49 AM IST
सार
कानपुर में महिला दारोगा को उनके पूर्व पुरुष मित्र ने दूसरी जगह शादी करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अगर तुमने किसी दूसरी जगह शादी की तो पूरे परिवार को तेजाब डालकर मार दूंगा। इस तरह की धमकी सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला दारोगा को उनके पूर्व पुरुष मित्र ने दी। दरोगा के होने वाले ससुरालियों को पुराने फोटो और वीडियो भेजकर बदनाम करने की धमकी दी। पिता के साथ थाने पहुंची दरोगा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में रहने वाले सीआरपीएफ दारोगा की बेटी की क्षेत्र के अजय कुमार से दोस्ती थी। करीब एक साल पहले युवती का मेरठ में पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर चयन हो गया। युवती की पुलिस विभाग में दरोगा के बेटे से शादी भी तय हो गई। इसपर अजय ने युवती को फोन कर धमकाया। आरोप है कि अजय ने भाई आशीष, अजीत और बहनोई अजय कुमार के साथ मिलकर युवती को बदनाम करने के लिए उनकी एडिटेड फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की भी धमकी दी। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
