{"_id":"65f5e4c712afc322760d6c46","slug":"kanpur-fed-up-with-son-s-insistence-on-love-marriage-mother-commits-suicide-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटे के प्रेम विवाह करने की जिद से परेशान मां ने फंदा लगाया, डाकघर में एजेंट थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटे के प्रेम विवाह करने की जिद से परेशान मां ने फंदा लगाया, डाकघर में एजेंट थी महिला
Sat, 16 Mar 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में रावतपुर इलाके की पुरानी बस्ती में डाकघर में एजेंट महिला ने शनिवार की सुबह बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के पीछे छोटे बेटे के प्रेम विवाह करने की जिद बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
पुरानी बस्ती निवासी प्रदीप विश्वकर्मा एलआईसी एजेंट हैं। उनकी पत्नी विमला विश्वकर्मा (50) डाकखाना में एजेंट थीं। विमला सुबह बाथरूम में गईं और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। परिजन समझे कि विमला स्नान करने गई हैं। जब काफी देर तक बाथरूम का दरवाजा नहीं खुला तो प्रदीप ने आवाज लगाई और किसी तरह से दरवाजा खोला। विमला का शव बाथरूम में रोशनदान से फंदे के सहारे लटक रहा था। प्रदीप ने बताया कि उनके बड़े बेटे की शादी कुछ माह पहले हुई है। छोटा बेटा हर्ष एयरफोर्स में नौकरी करता है। वह प्रेम विवाह करना चाहता है, जिससे विमला तनाव में थी। थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन