फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Fed up with mental illness, B Pharma student commits suicide

Kanpur: मानसिक बीमारी से ऊबकर बीफार्मा छात्रा ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Apr 2023 12:07 AM IST
सार

कानपुर में बीफार्मा की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रितिका करीब सात साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। सुसाइड नोट में उसने बीमारी का जिक्र करते हुए ऊबकर खुदकुशी करने की बात लिखी।

विज्ञापन
Kanpur: Fed up with mental illness, B Pharma student commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में मानसिक बीमारी से ऊबकर बीफार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुणे के नागपुर निवासी संदीप श्रीवास्तव इलेक्ट्रीशियन हैं। उनकी बेटी रितिका (23) करीब सात साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित थी। संदीप ने पुलिस को बताया कि वह पुणे में भारतीय विद्या पीठ निकेतन कॉलेज से बीफार्मा कर रही थी। उसका कानपुर में डॉक्टर से इलाज चल रहा था।

विज्ञापन


वह 17 अप्रैल को अपनी पत्नी कंचन के साथ बेटी को लेकर नौबस्ता खाड़ेपुर में रहने वाले अपने छोटे भाई विनोद के घर आए थे। शाम को रितिका पहली मंजिल पर स्थित कमरे में पढ़ने की बात बोलकर गई। देर तक नीचे न आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो गेट अंदर से बंद मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खोला तो रितिका शव फंदे से लटका मिला। सुसाइड नोट में उसने बीमारी का जिक्र करते हुए ऊबकर खुदकुशी करने की बात लिखी। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed