{"_id":"65f5d2dcc450f41c510773e6","slug":"kanpur-father-imprisoned-in-the-house-for-property-threatened-on-protest-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: संपत्ति के लिए पिता को घर में किया कैद, चंगुल से छूटे पीड़ित ने बहू व बेटों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: संपत्ति के लिए पिता को घर में किया कैद, चंगुल से छूटे पीड़ित ने बहू व बेटों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 16 Mar 2024 10:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2024 10:45 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। संपत्ति के लिए पिता को घर में कैद कर लिया। चंगुल से छूटे पीड़ित ने बहू व बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर के किदवईनगर में एक पिता ने बेटे, बहुओं पर घर में कैद करने व संपत्ति नाम न करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साकेतनगर निवासी छोटेलाल गिहार के अनुसार उनके बेटे प्रेमशकंर, पवन व उनकी पत्नियां उनको दो साल से संपत्ति उनके नाम करने का दबाव बनाने के लिए घर में कैद कर रखा है। किसी से मिलने नहीं देते हैं और न ही किसी से फोन पर बात करने देते हैं।
धमकी देते हैं कि यदि किसी से मदद मांगी तो जान से मार देंगे। वहीं, छोटा बेटा पवन अपराधी प्रवृत्ति का है, वह दो हत्याएं कर चुका है। आरोप है कि बेटों ने अपनी मां माया देवी को संपत्ति के लालच में दो साल पहले हत्या कर दी थी। जिसका मुकदमा चल रहा है, अब बेटे उनकी, दोनों बेटियों व दामाद की हत्या कर संपत्ति हड़पना चाहते हैं। आरोपियों का पूरे मोहल्ले में आतंक छाया है, जिसकी वजह से कोई कुछ भी नहीं बोलता है। पीड़ित पिता ने किसी तरह मामले की शिकायत किदवईनगर थाने में की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बेटे प्रेमशंकर व उसकी पत्नी पुप्पा, दूसरे बेटे पवन कुमार व उसकी पत्नी प्रीति के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।