फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Father cried bitterly said he used to beat daughter like animal created ruckus by keeping body on road

Kanpur: फूट-फूट कर रोया पिता, बोला- जानवरों की तरह बेटी को पीटता था, सड़क पर शव रखकर हंगामा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 23 Aug 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Aug 2025 02:20 PM IST
सार

Kanpur News: कल्याणपुर में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला, जिसके बाद परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए महिला की हत्या की गई है।

विज्ञापन
Kanpur Father cried bitterly said he used to beat daughter like animal created ruckus by keeping body on road
रोता बिलखता पिता और हंगामा करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कल्याणपुर के बारासिरोही में शुक्रवार को  महिला पूजा तिवारी का संदिग्ध हालात में शव लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पति की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार को अशोक वाटिका चौराहा केशवपुरम में बॉडी रखकर हंगामा शुरू कर दिया। केशवपुरम में मृतका का मायका है। मौके पर रावतपुर, कल्याणपुर, अरमापुर थाने की पुलिस पहुंची। एसीपी कल्याणपुर ने परिजनों को समझने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बगैर गिरफ्तारी के बॉडी उठाने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन

Kanpur Father cried bitterly said he used to beat daughter like animal created ruckus by keeping body on road
हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

इस दौरान परिजनों की पुलिस से झड़प भी हुई है। मृतका के चाचा राहुल ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने की धमकी दी। आक्रोशित भीड़ में आवास विकास मुख्य मार्ग को बाधित कर दिया। पिता रामप्रसाद तिवारी स्वरूप नगर थाने में होमगार्ड हैं। पिता फूट-फूट कर रोया, बोला जानवरों की तरह बेटी को पीटता था। बोले कि बेटी का पति हिमांशु उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। उसे मार कर टांग दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Father cried bitterly said he used to beat daughter like animal created ruckus by keeping body on road
सड़क पर बदहवास पड़े परिजन - फोटो : amar ujala

सास, ससुर व देवर को गिरफ्तार किया
जिस दिन यह घटना हुई सुबह बेटी ने वीडियो कॉल कर अपनी आप बीती बताई थी। हिमांशु ने सुबह उसे बुरी तरह पीटा था। इसके बाद दोपहर में शव लटकता हुआ मिला। उनका आरोप है बेटी को मारपीट करने के बाद उसे टांग दिया गया। आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसीपी कल्याणपुर रंजीत कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मृतका के सास ससुर व देवर को गिरफ्तार कर लिया गया है पति की भी तलाश की जा रही है। जल्द उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed