फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Father and son attacked with intent to kill amidst old rivalry assaulted with sharp edged weapons

कानपुर: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 14 Oct 2026 02:33 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 14 Oct 2026 02:33 PM IST
सार

Kanpur News: ककवन थाना क्षेत्र स्थित सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक दुकानदार और उनके बेटे पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Kanpur Father and son attacked with intent to kill amidst old rivalry assaulted with sharp edged weapons
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के ककवन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव में दुकान चला रहे एक व्यक्ति और उनके बेटे पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर फट गए और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, सलेमपुर गांव निवासी रामलखन 13 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे अपनी दुकान पर बैठे हुए थे।

विज्ञापन
Trending Videos





बेरहमी से मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही चार लोग पृथ्वीराज चौहान, आकाश, रमन और शंकरपाल वहां पहुंचे और रामलखन पर धारदार हथियार से अचानक हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर जब रामलखन के बेटे प्रदीप अपने पिता को बचाने के लिए दौड़े, तो हमलावरों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की और जातिसूचक अपशब्द कहे।

विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
हमले में रामलखन का सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। वहीं, बीच-बचाव करने आए बेटे प्रदीप के सिर पर भी लाठी से गंभीर वार किया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। ककवन थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed