{"_id":"69e4e56ce4c582c0c007b87a","slug":"kanpur-father-and-son-accused-of-murder-jailed-3-81-lakh-siphoned-from-accounts-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हत्यारोपी पिता-पुत्र जेल में, खाते से 3.81 लाख हो गए पार, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हत्यारोपी पिता-पुत्र जेल में, खाते से 3.81 लाख हो गए पार, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 19 Apr 2026 07:54 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 19 Apr 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सेनपश्चिम पारा थाना
- फोटो : amar ujala
सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र के कसिगवां गांव निवासी हत्यारोपी पिता-पुत्र के जेल में बंद होने के दौरान उनके बैंक खाते से 3.81 लाख रुपये पार हो गए। पीड़ित ने रिश्तेदार पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कसिगवां निवासी बदलू प्रसाद ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बिधनू के ओरियारा स्थित एक्सिस बैंक और बेटे प्रमोद कुमार का बिधनू स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बचत खाता है। 24 मार्च 2024 में हत्या के आरोप में जेल में थे।
विज्ञापन
इस दौरान उनके मोबाइल फोन और बैंक से जुड़े दस्तावेज अंबेडकरनगर के ग्राम कजरी नंदापुर जाफरगंज निवासी रिश्तेदार हरिनाथ चौहान के पास थे। 31 अक्तूबर 2025 को जमानत पर बाहर आकर खाता चेका किया तो रुपये गायब मिले। रुपये यूपीआई के जरिए निकाले गए। हरिनाथ से रुपये वापस मांगे तो उसकी पत्नी ऊषा और बेटे मंजीत ने गालीगलौज कर धमकाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन