{"_id":"6648cc3f0f1cee7c74001a0d","slug":"kanpur-father-and-cousin-accused-of-misdeeds-with-daughter-arrested-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता व चचेरे भाई गिरफ्तार, मां की मौत के बाद नाबालिग से की थी हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बेटी से दुष्कर्म का आरोपी पिता व चचेरे भाई गिरफ्तार, मां की मौत के बाद नाबालिग से की थी हैवानियत
Sat, 18 May 2024 09:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 May 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे पिता और चचेरे भाई को महाराजपुर पुलिस ने शनिवार को गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। महाराजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने पिता और चचेरे भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि बीमार मां की मौत के बाद पिता ने एक माह पहले नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर डरा धमकाकर चुप करा दिया। इसके बाद लगातार शोषण करने लगा। इसके शिकायत उसने अपने चचेरे भाई से की। आरोप है कि वह भी उसका शोषण करने लगा। महाराजपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर फरार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।