{"_id":"687e40ea62291edf34034553","slug":"kanpur-fashion-designing-student-dies-after-being-hit-by-a-train-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ट्रेन की चपेट में आकर फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की माैत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ट्रेन की चपेट में आकर फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की माैत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव
Mon, 21 Jul 2025 07:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 21 Jul 2025 07:01 PM IST
सार
Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। घटना महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा स्टेशन में हुई।
विज्ञापन
प्राची की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजपुर थानाक्षेत्र के रूमा स्टेशन पर सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से फैशन डिजाइनिंग की छात्रा की मौत हो गई। युवती का शव लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जिला फतेहपुर के थाना औंग के खदरा गांव निवासी राजू की बेटी प्राची (18) महाराजपुर स्थित एक कॉलेज से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार रोजाना वह ट्रेन से कॉलेज आती-जाती थी। रूमा स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि करीब 10 बजे रेलवे यार्ड एरिया में ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई है। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। छानबीन के दौरान युवती के पास से मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। पुलिस हादसे और आत्महत्या के बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन