फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur farewell to Shriprakash Jaiswal Anant Mishra Devendra Singh Bhole and Surendra Maithani paid tribute

Kanpur: श्रीप्रकाश जायसवाल को अंतिम विदाई, अनंत मिश्रा…देवेंद्र सिंह भोले और सुरेंद्र मैथानी ने दी श्रद्धांजलि

Sun, 30 Nov 2025 11:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 30 Nov 2025 11:47 AM IST
सार

Kanpur News: पूर्व कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर राजनेता, कार्यकर्ता और आमजन पहुंचे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, और विधायक सुरेंद्र मैथानी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Kanpur farewell to Shriprakash Jaiswal Anant Mishra Devendra Singh Bhole and Surendra Maithani paid tribute
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। भैरवघाट में गार्ड ऑफ ऑनर के बाद ज्येष्ठ पुत्र सिद्धार्थ जायसवाल ने मुखाग्नि दी। वह पत्नी माया रानी, बेटे सिद्धार्थ, गाैरव और रचना को रोता बिलखता छोड़ गए। उनके निधन से शहर में शोक की लहर है। लोगों ने घर और घाट पर जाकर श्रद्धांजलि दी। घाट पर का कहना रहा कि लोगों को अपना बनाकर जीने वाला व्यक्तित्व विदा हो गया। वह शहर के महापौर, दो बार केंद्रीयमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष रहे।

विज्ञापन


लालबंगला के पोखरपुर स्थित उनके निवास से रविवार दोपहर लगभग पौने 12 बजे अंतिम यात्रा निकाली। कार्यकर्ता जब तक सूरज चांद रहेगा श्रीप्रकाश का नाम रहेगा नारे लगाते रहे। शवयात्रा घर से निकल कर मालरोड होते हुए उनके पुराने घर केनाल रोड पहुंची। यहां उनके भाई रवींद्र रहते हैं। इसके बाद तिलक हाल में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए शव रखा गया। यहां शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता, ग्रामीण अध्यक्ष संदीप शुक्ला व पूर्व अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने उनके पार्थिव शरीर पर तिरंगा झंडा ओढ़ाया। तिलकहाल से शव यात्रा भैरवघाट पहुंची। यहां शव यात्रा पहुंचते ही कई लोग रो पड़े। श्रीप्रकाश को श्रद्धांजलि देने वालों में सभी राजनैतिक दलों के नेता, समाजसेवी, डॉक्टर और सामाजिक संगठनों के लोग रहे।

विज्ञापन

Kanpur farewell to Shriprakash Jaiswal Anant Mishra Devendra Singh Bhole and Surendra Maithani paid tribute
अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे देवेंद्र सिंह भोले - फोटो : amar ujala

घर से लेकर घाट तक विधायक अमिताभ बाजपेई शव वाहन पर बैठे रहे। वहीं, घाट में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद राजाराम पाल, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, गणेश दीक्षित, सतीश निगम, एमएलसी सलिल विश्ननोई, धर्मेंद्र जायसवाल, पूर्व पार्षद राजीव लोचन पांडेय, सुनीत त्रिपाठी, मिथलेश गुप्ता, मनीष शर्मा, अनिल बाजपेई, सुरेश गुप्ता, शैलेंद्र दीक्षित आदि मौजूद रहे।

Kanpur farewell to Shriprakash Jaiswal Anant Mishra Devendra Singh Bhole and Surendra Maithani paid tribute
गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी - फोटो : amar ujala

श्रीप्रकाश के लगाए चंदन के पेड़ की लकड़ी भी चिता में शामिल की गई
पूर्व पार्षद अनिल बाजपेई ने बताया कि फजलगंज स्थित सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र में श्रीप्रकाश जायसवाल ने सन् 2011 में एक चंदन का पाैधा लगाया था। वह केंद्र प्रभारी डॉ. भक्ति विजय शुक्ला से पूछा करते थे कि हमारा पेड़ कैसा है। उस पेड़ की लकड़ियां उनके बेटे को दी गईं। बेटों ने अपने पिता के लगाए गए चंदन के पेड़ की लकड़ी को भी चिता रखा।

प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता श्रद्धांजलि देने नहीं आया
श्रीप्रकाश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कोई भी बड़ा नेता श्रद्धांजलि देने नहीं आया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राज्यसभा में उप नेता प्रमोद तिवारी, राष्ट्रीय सचिव व प्रभारी निलांशु चतुर्वेदी व प्रदेश विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा आदि में से किसी के भी न आने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखा।

सतीश महाना ने घर जाकर दी श्रद्धांजलि
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा अंटू आदि ने घर जाकर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed