{"_id":"68e2aa230c2e06bfbb07a2af","slug":"kanpur-family-members-create-ruckus-over-the-death-of-a-married-woman-2025-10-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, पति समेत पांच पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: विवाहिता की मौत पर परिजनों का हंगामा, पति समेत पांच पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट
Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 05 Oct 2025 10:56 PM IST
सार
विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत पांच पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
अमिता गुप्ता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नवाबगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को विवाहिता की बीमारी से मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर उसे प्रताड़ित करके बीमार करने का आरोप और गैरइरादतन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बहनाेई समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नवाबगंज के ख्यौरा उजियारीपुरवा निवासी ओमप्रकाश के अनुसार नौ फरवरी 2023 को बेटी अमिता (31) की शादी मैनावती मार्ग स्थित आम्रपाली विहार के गौरव गुप्ता से की थी। आरोप है कि दामाद गौरव, बेटी के ससुर जितेंद्र, भाई सौरभ, भाभी संध्या और ननद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर अमिता को प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
भाई अंकित के अनुसार अमिता को दहेज का ताना देकर ससुरालीजन पीटते थे। कई दिन तक खाना नहीं देते थे। जब उसके शरीर पर चोट के निशान देखे और दबाव डालकर पूछा तब उसने प्रताड़ना की बात बताई। भाई के अनुसार अमिता को बालों से पकड़कर पीटा जाता था। इस कारण उसकी दिमाग की नसें कमजोर हो गईं थीं। उसे चक्कर आने लगे।
विज्ञापन
बिलखती मां शोभा वह पीड़ित भाई अंकित
- फोटो : अमर उजाला
29 अगस्त को बहनोई उसे बेसुध हालत में मायके छोड़ गया। उसका आर्यनगर के एक अस्पताल में इलाज करा रहे थे। कुछ दिन बाद बहनोई निरालानगर के एक अस्पताल में उसका इलाज कराने की बात कहकर साथ ले गया। वहां अमिता की हालत बिगड़ने पर उसे लखनपुर स्थित अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
इस पर अमिता के परिजनों ने हंगामा किया। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार भाई अंकित की तहरीर पर नवाबगंज थाने में पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, प्रताड़ना, धमकाना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
इस पर अमिता के परिजनों ने हंगामा किया। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव तिवारी के अनुसार भाई अंकित की तहरीर पर नवाबगंज थाने में पति समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या, प्रताड़ना, धमकाना, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।