{"_id":"6a5fb2b67150d5dbad07053c","slug":"kanpur-factory-worker-dies-of-electrocution-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: करंट की चपेट में आकर फैक्टरी कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: करंट की चपेट में आकर फैक्टरी कर्मी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूही थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को गुटखा फैक्टरी में करंट लगने से कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के गढ़ेवा मोहसिन निवासी विजय कुमार गुप्ता (46) थानाक्षेत्र स्थित शिखर पान मसाला फैक्टरी में नौकरी करते थे। वह मंगलवार को ड्यूटी पर आया था।
विज्ञापन
काम के दौरान पास लगे बिजली के बोर्ड के स्विच को दबाने में वह अचानक करंट की चपेट में आ गया। साथी मजदूर आनन-फानन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन