फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Factory wall collapses, worker crushed to death

Kanpur: कारखाने में दीवार गिरी, कारीगर की दबकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 01 Nov 2025 06:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Nov 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Factory wall collapses, worker crushed to death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चमनगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भन्नानापुरवा में स्थित कारखाने में एंगल काटते समय दीवार भरभराकर वेल्डिंग कारीगर पर गिर गई। हादसे में आजमगढ़ के थाना अही रौला के कोढ़वा जलालपुर निवासी सफाईलाल (55) की मलबे में दबकर मौत हो गई। वह कई वर्षों से बाबूपुरवा के ढकनापुरवा में पत्नी सुमित्रा, बेटे नरेंद्र के साथ किराये पर रह रहे थे।

विज्ञापन


उसने बताया कि शुक्रवार को चमनगंज के भन्नानापुवा में एक ठेकेदार पिता को लोहे के कारखाने में वेल्डिंग मशीन से एंगल काटने को लेकर बुलाया था। वहीं पर अचानक दीवार गिरने से हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चमनगंज इंस्पेक्टर संजय राय ने बताया कि परिजन शव लेकर आजमगढ़ चले गए हैं। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed