Kanpur: एक्सपोर्ट फैक्टरिंग से घटेगा निर्यातकों का जोखिम, आउटरीच कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने दी जानकारी
Kanpur News: तिलकनगर में आयोजित आउटरीच कार्यक्रम में निर्यातकों को एक्सपोर्ट फैक्टरिंग की नई व्यवस्था समझाई गई। 2.75% ब्याज सबवेंशन के साथ अब निर्यातकों को वर्किंग कैपिटल के लिए बैंक ओवरड्राफ्ट से सस्ता विकल्प मिलेगा।
विस्तार
कानपुर में फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस (फियो), इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) और एमआई एएक्सटी व क्रेडलिक्स के सहयोग से मंगलवार को तिलकनगर स्थित एक होटल में एक्सपोर्टर आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के निर्यातकों और एमएसएसई को एक्सपोर्ट फैक्टरिंग के बारे में विशेषज्ञों ने बताया। विशेषज्ञों ने कहा कि सरकार निर्यात को लगातार प्रोत्साहित कर रही है।
निर्यात प्रक्रिया का लगातार सरलीकरण किया जा रहा है। एक्सपोर्ट फैक्टरिंग से निर्यातकों का जोखिम घटेगा और बैंकों पर निर्भरता नहीं रहेगी। क्रेडलिक्स और मोगलिक्स के फाउंडर एवं सीईओ राहुल गर्ग ने कहा कि सरकार के एक्सपोर्ट प्रमोशन मिशन के तहत एक्सपोर्ट फैक्टरिंग पर 2.75 फीसदी ब्याज सबवेंशन दिया जा रहा है। यह सबवेंशन रिकर्स और नॉन-रिकर्स दोनों प्रकार की फैक्टरिंग पर उपलब्ध है, जिसकी सीमा प्रति आईईसी 50 लाख रुपये तक है।
ये लोग रहे मौजूद
इससे कानपुर के निर्यातकों के लिए एक्सपोर्ट फैक्टरिंग अब बैंक ओवरड्राफ्ट से तेज और सस्ता हो गया है। क्रेडलिक्स के वाइस प्रेसीडेंट प्रमित जोशी ने कहा कि नई व्यवस्था में निर्यातकों की कार्यशील पूंजी की समस्या नहीं रहेगी। फियो के सहायक निदेशक आलोक श्रीवास्तव, क्रेडलिक्स के सेल्स और पार्टनरशिप के निदेशक मनस्वी गोयल, एमएसएमई-डीएफओ निदेशक वीके वर्मा, उपायुक्त उद्योग अंजनीश प्रताप सिंह, आईएफएससीए-गिफ्ट सिटी की महाप्रबंधक ऋद्धि भंडारी, अध्यक्ष के राजारामन आदि ने ने विचार रखे।