Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Erickshaw driver beaten for objecting to public urination struck on the head and face with tiles

Kanpur: लघुशंका का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, सिर और चेहरे पर टाइल्स से मारा; नौ दिन बाद तोड़ा दम

Fri, 13 Mar 2026 05:22 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 13 Mar 2026 05:22 PM IST
सार

Kanpur News: जूही में घर के बाहर लघुशंका का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक की टाइल्स से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Kanpur Erickshaw driver beaten for objecting to public urination struck on the head and face with tiles
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जूही थानाक्षेत्र के मिलेट्री कैंप में होली पर गली के बाहर लघुशंका करने से मना करने पर दो युवकों ने ई-रिक्शा चालक के सिर पर ईंट पर ताबड़तोड़ वारकर लहुलूहान कर दिया। घटना के नौ दिन बाद चालक की गुरुवार को मौत हो गई। मृतक की बहन की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

जूही मिलेट्री कैंप कॉलोनी निवासी जीतू (25) ई-रिक्शा चालक था। बड़े भाई राजा ने बताया कि चार मार्च को होली पर इलाकाई निवासी फहीम गली में लघुशंका कर रहा था, जिस पर छोटे भाई गोलू ने विरोध किया। इस दौरान जीतू ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया। तभी नशे में धुत फहीम और अंश गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

घायल को हैलट में कराया था भर्ती
राजा ने बताया कि आरोपियों ने जीतू के सिर और चेहरे पर टाइल्स से एक के बाद एक कई वार किए, जिससे जीतू लहुलूहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोर सुनकर इलाकाई लोग मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। परिजन जीतू को नाज़ुक हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान गुरुवार देर रात जीतू ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे और शेष बचे एक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थित संभाली। जूही थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया कि मृतक की बहन संजना की तहरीर पर आरोपी फहीम और अंश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed