फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Enemy Property, Paying tax in the name of Pak citizen, then got enemy property in his name

Kanpur Enemy Property: पाक नागरिक के नाम पर चुकाते रहे टैक्स, फिर अपने नाम कर ली शत्रु संपत्ति

Wed, 11 Jan 2023 11:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Jan 2023 11:30 PM IST
सार

कानपुर में शत्रु संपत्तियों की जांच के दौरान नया खुलासा हुआ है।  दरअसल, बशीर स्टेट के मामले में पता चला है कि पाक नागरिक के नाम पर टैक्स चुकाते हुए संपत्ति अपने नाम करा ली गई।  मुख्तार बाबा की पत्नी गुलशन जहां के नाम पर नगर निगम के कागजों पर जी. जहां दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Kanpur Enemy Property, Paying tax in the name of Pak citizen, then got enemy property in his name
शत्रु संपत्ति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी हीरामन पुरवा की शत्रु संपत्ति को हड़पने का एक और कारनामा सामने आया है। पाक नागरिक शाहिद हलीम की इस संपत्ति को टैक्स चुकाने के नाम पर जी. जहां के नाम पर किए जाने की शिकायत नगर निगम प्रशासन से की गई है।

विज्ञापन

जी. जहां यानि गुलशन जहां जो कि मुख्तार बाबा की पत्नी बताई जा रही है। इस संबंध में बुधवार को शत्रु संपत्ति संरक्षण संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक शफीकुल्लाह गाजी ने एक पत्र देकर शिकायत किया है कि पाक नागरिक की संपत्ति को हड़पने और उसके नाम पर गैरकानूनी तरीके से बैंक लोन लिया गया है।
विज्ञापन

यह भी बताया गया है कि बशीर स्टेट को 2001 में ही शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। आरोप है कि जब इस संपत्ति को तत्कालीन प्रशासन ने बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया तो इस संपत्ति को नगर निगम के अभिलेखों में जी. जहां  यानि गुलशन जहां नाम से दर्ज कराने की साजिश रची गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए संपत्ति मालिक शाहिद हलीम के वास्ते गुलशन जहां के नाम से टैक्स भरा जाने लगा। महापौर को दिए पत्र में यह भी बताया गया है कि इसकी पूरी जानकारी नगर निगम के जोन एक के दस्तावेजों में दर्ज है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए।

साथ ही, नगर निगम की ओर से आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग भी समिति की ओर से की गई है। इस बीच शत्रु संपत्तियों को बेचकर उसका धन पाकिस्तान भेजने के मामले की जांच और तेज हो गई है। इस संबंध में प्रशासन ने भी जानकारी मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed