फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Emergency call box on Agra Lucknow Expressway out of order travelers face increased difficulties

Kanpur: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खराब पड़ा इमरजेंसी कॉल बॉक्स, आपात स्थिति में यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Sat, 01 Aug 2026 02:45 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 01 Aug 2026 02:45 PM IST
सार

Kanpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 214 पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स खराब होने से यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपात स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क साधने का यह मुख्य जरिया लंबे समय से बंद पड़ा है।

विज्ञापन
Kanpur Emergency call box on Agra Lucknow Expressway out of order travelers face increased difficulties
लंबे समय से बंद पड़ा इमरजेंसी कॉल बॉक्स - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के अरौल कस्बे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 214 पर लगा इमरजेंसी कॉल बॉक्स खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दुर्घटना या अन्य आपात स्थिति में यह कॉल बॉक्स कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम होता है।

विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि कॉल बॉक्स लंबे समय से बंद पड़ा है। यही नहीं जगह-जगह पर लगे कॉल बॉक्स खराब पड़े है, जिससे जरूरत पड़ने पर सहायता मिलने में देरी हो सकती है। एक्सप्रेसवे पर लगे इमरजेंसी कॉल बॉक्स सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज सेअहम हिस्सा हैं और इनके माध्यम से दुर्घटना, वाहन खराब होने या अन्य आपात स्थिति की सूचना तुरंत दी जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos





रखरखाव का टेंडर नई कंपनी को दिया
मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रभात अवस्थी ने बताया कि इमरजेंसी कॉल बॉक्स की समय-समय पर जांच कराई जाती है। उन्होंने कहा कि कई बार कुछ शरारती तत्व कॉल बॉक्स को नुकसान पहुंचा देते हैं, जिससे वे खराब हो जाते हैं। फिलहाल इनके रखरखाव का टेंडर नई कंपनी को दिया गया है, जो सभी कॉल बॉक्स की जांच कर आवश्यक मरम्मत का कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed