{"_id":"6abf5faed90772b9920ce19b","slug":"kanpur-electric-contractor-and-merchant-association-event-huge-turnout-at-the-exhibition-and-family-picnic-2026-10-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एंड मर्चेंट एसोसिएशन का आयोजन, प्रदर्शनी और पारिवारिक पिकनिक में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एंड मर्चेंट एसोसिएशन का आयोजन, प्रदर्शनी और पारिवारिक पिकनिक में उमड़ी भीड़
Fri, 02 Oct 2026 01:09 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:09 PM IST
सार
Kanpur News: लाजपत भवन में कानपुर इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एंड मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन की इलेक्ट्रिकल प्रदर्शनी सह पारिवारिक पिकनिक का आयोजन। कार्यक्रम में विभिन्न इलेक्ट्रिकल कंपनियों ने 10 स्टॉल लगाकर नवीनतम उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लाजपत भवन में सजा इलेक्ट्रिकल मेला
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लाजपत भवन में कानपुर इलेक्ट्रिक कांट्रेक्टर एंड मर्चेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय इलेक्ट्रिकल प्रदर्शनी और पारिवारिक पिकनिक का आयोजन किया गया। व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ आपसी सामाजिक संबंधों को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में शहर भर के इलेक्ट्रिकल कारोबारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के दौरान देश और प्रदेश की 10 प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल कंपनियों की ओर से अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों के स्टॉल लगाए गए, जहां व्यापारियों को नए उत्पादों की जानकारी मिली। आयोजन का मुख्य आकर्षण दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित सामानों की विशेष प्रदर्शनी रही। उपस्थित व्यापारियों और उनके परिजनों ने बच्चों के हुनर की प्रशंसा की और सामान खरीदकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
व्यापारियों और परिजनों ने बिताया खुशनुमा समय
इस आयोजन में प्रदर्शनी के साथ-साथ पारिवारिक पिकनिक का भी आनंद लिया गया, जिसमें बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारी राजीव मल्होत्रा, मोहित अरोड़ा, रमेश, प्रवीण आनंद और श्याम कुकरेजा समेत बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।