फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Elder brother killed younger brother by stabbing with knife dispute over not paying electricity bill

रिश्तों से रिसता खून: बिजली बिल जमा न करने के विवाद में छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

Kanpur News: बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या कर दी। वारदात बादशाहीनाका क्षेत्र के गुलियाना सब्जी मंडी में हुई।

विज्ञापन
Kanpur Elder brother killed younger brother by stabbing with knife dispute over not paying electricity bill
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

बादशाहीनाका क्षेत्र में बिजली का बिल जमा न करने को लेकर शनिवार की सुबह सगे भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई जितेंद्र यादव ने छोटे भाई विजेंद्र यादव (37) को पहले डंडे से जमकर पीटा फिर दिल में सूजा घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद मौके भाग निकला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सना सूजा बरामद किया। हत्यारोपी की दहशत इतनी थी कि घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य उसको रोकने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका। पुलिस ने देर रात जितेंद्र को चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


गुलियाना सब्जी मंडी निवासी दिव्यांग पवन यादव बर्फ बेचने का काम करते हैं। वह कुछ वर्षों से परिवार से अलग रह रहे हैं। बड़ा बेटा जितेंद्र मोहल्ले में ही किराए का कमरा लेकर चाय के होटल के साथ बर्फ का काम कर रहा था। उसके साथ मां राजकुमारी, भाई विजेंद्र, शेखर, राजेंद्र और बहनें भी रह रहीं थी। विजेंद्र गाय पालकर दूध का काम करता था।

विज्ञापन

बिजली के बिल को लेकर हुआ था विवाद
मेनका ने बताया कि घर में प्रीपेड मीटर लगा हुआ है। पिछले दो महीने से बिजली का बिल जमा नहीं हुआ था। इसकी वजह से बिल माइनस 2500 रुपये हो गया। चार दिन पहले ही कनेक्शन काट दिया गया था। घर में बिजली न होने से सभी लोग परेशान थे। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे जितेंद्र ने विजेंद्र से बिल जमा करने के लिए कहा। जवाब में विजेंद्र ने कहा मीटर सभी के नाम है, इसलिए सभी लोग अपने-अपने हिस्से के रुपये दें। इस पर तमतमाए जितेंद्र ने गालीगलौज की तो दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

विज्ञापन

सूजे से पेट पर तबाड़तोड़ वार
जितेंद्र ने एकाएक विजेंद्र पर डंडे से हमला कर दिया। विजेंद्र के विरोध करने पर आक्रोशित जितेंद्र दौड़ता हुआ गया और बर्फ तोड़ने वाला सूजा ले आया। उसने एकाएक विजेंद्र के दिल में सूजा घोंप दिया। सूजा लगते ही विजेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। चीख पुकार मच गई। हत्यारोपी मौके से भाग निकला। आनन-फानन घरवाले विजेंद्र को उर्सला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एडीसीपी पूर्वी अंजलि विश्वकर्मा, एसीपी कलक्टरगंज आशुतोष सिंह, बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, हरबंश मोहाल इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने घटनास्थल की जांच की। मौके से खून से सना सूजा मिल गया। एडीसीपी ने बताया कि मां राजकुमारी की तहरीर पर आरोपी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी पहले भी हत्या के आरोप में जेल जा चुका है। देर रात उसे चकेरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed