{"_id":"685d7152ccf161b4a403e493","slug":"kanpur-eighth-and-sixth-pass-hackers-duped-66-people-of-rs-50-lakh-four-including-mastermind-arrested-2025-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आठवीं और छठवीं पास हैकरों ने 66 लोगों से 50 लाख ठगे, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आठवीं और छठवीं पास हैकरों ने 66 लोगों से 50 लाख ठगे, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार
Thu, 26 Jun 2025 09:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 26 Jun 2025 09:45 PM IST
सार
Kanpur News: पुलिस ने 66 लोगों से 50 लाख रुपये ठगने वाले चार हैकरों को गिरफ्तार किया है। तीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्राइम ब्रांच के साइबर सेल ने पुलिस अधिकारी बन लोगों को कॉल कर आपत्तिजनक वीडियो देखने की बात कहकर धमकाने और वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। उन्होंने कानपुर समेत आसपास के जिलों के 66 लोगों से 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। पकड़े गए मास्टरमाइंड समेत सभी चारों आरोपी महज छठवीं और आठवीं पास हैं।
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर के पास गिरोह की कई शिकायतें आईं। सेंटर के प्रतिबिंब पोर्टल पर वारदात का हॉट स्पॉट कानपुर के गुजैनी, बर्रा, किदवईनगर, नौबस्ता क्षेत्र बन रहे थे। यहां पर लोगों के पास कॉल आने, रुपये ट्रांसफर होने की सूचनाएं मिल रही थीं। साइबर सेल की ओर से खुद वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराधियों की लोकेशन जानकर उन्हें दबोच लिया। इसमें नौबस्ता के केडीए कॉलोनी सागरपुरी का शिवम वर्मा, एम ब्लॉक किदवईनगर का अंकित दीक्षित, नौबस्ता गल्लामंडी के दीनदयालपुरम का गौरव सचान और किदवईनगर ओ ब्लॉक का कासान रायीन शामिल है। शिवम वर्मा गिरोह का मास्टरमाइंड है और आठवीं पास है। कासान ने छठवीं और अंकित ने आठवीं तक पढ़ाई की है। गौरव ने एलएलबी की पढ़ाई बीच में छोड़ दी। पुलिस को शिवम के चचेरे भाई अमित, राहुल और अमन की तलाश है। राहुल और अमन कॉल करने का कार्य करते थे।

घटना की जानकारी देते डीसीपी क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
कैफे से मिले दस्तावेज, खरीदने लगे सिम
डीसीपी क्राइम एमएम कासिम आबिदी ने बताया कि शिवम बहुत छोटी उम्र में नोएडा चला गया था। वहां उसने कुछ वर्षों तक जनसुविधा केंद्र का संचालन किया। पिछले साल कानपुर लौटा और साइबर कैफे चलाने लगा। फिर दो निजी बैंकों की फ्रेंचाइजी लेकर खाते खुलवाने का कार्य करने लगा। इससे लोगों के आधार और अन्य दस्तावेज तक उसकी पहुंच बन गई। चचेरे भाई अमित को नामी मोबाइल कंपनी के सिम बेचने की जिम्मेदारी दिला दी। फिर दस्तावेजों की मदद से दूसरे के नाम से चालू सिम लेकर खेल चालू किया। इस कार्य में गौरव ने भी मदद की। उसका नंदलाल चौराहे के पास साइबर कैफे है।
मूसानगर और भोगनीपुर में बना हॉट स्पॉट
साइबर सेल के इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि गिरोह ने कानपुर के साथ कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, उन्नाव, फतेहपुर, लखनऊ समेत अन्य जिलों के लोगों को ठगी का निशाना बनाया है। मूसानगर और भोगनीपुर में भी हॉट स्पॉट बना है। वहां भी जांच चल रही है।
यह माल हुए बरामद
तीन बायोमेट्रिक मशीन, एक फिनो बैंक पेमेंट मिनी एटीएम डिवाइस, सात एयरटेल 5जी प्री एक्टिवेटेड सिम कार्ड, एक वोडाफोन प्री एक्टिवेटेड सिम, 12 फिनो बैंक डेबिट कार्ड, 95 एयरटेल के 5जी सिम, 38 फिनो बैंक अकाउंट कॉम्बो किट, एक एयरटेल पेमेंट बैंक किट और पांच मोबाइल फोन मिले हैं।