{"_id":"631996a802f2db4c0b049c89","slug":"kanpur-edited-and-made-obscene-photo-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: एडिट कर अश्लील फोटो बनाई, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: एडिट कर अश्लील फोटो बनाई, ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख, गिरफ्तार
Thu, 08 Sep 2022 12:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में किदवई नगर की युवती की एडिटेड फोटो को वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग करने वाले शख्स को एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
किदवई नगर निवासी युवती के फेसबुक मैसेंजर पर विशाल शर्मा नाम की आईडी से उसी की एडिट की हुई अश्लील फोटो भेजी गई। यह देख वह दंग रह गई। युवक ने उसको ब्लैकमेल करते हुए कहा कि उसको पांच लाख रुपये दे वरना वह इस फोटो को वायरल कर देगा।
युवती ने 30 अगस्त को किदवई नगर थाने में आईडी के आधार पर केस दर्ज कराया था। किदवई नगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में एसटीएफ की मदद ली गई। पता चला कि विशाल शर्मा नाम का फेसबुक एकाउंट रिषभ लखनऊ नाम से बनी ई-मेल आईडी के जरिये बनाया गया।
विज्ञापन
जब इसको ट्रेस किया गया तो पता चला कि ये फेक है। दौलतपुर अखवालीपुर मल्लावां हरदोई निवासी मोहन सिंह इन फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। एसटीएफ ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा। जांच में सामने आया कि तीन साल पहले जिस मोबाइल कंपनी में युवती काम करती थी, उसी में मोहन सिंह भी था। उसने उस पर शादी करने का दबाव बनाया था। इनकार करने की वजह से मोहन सिंह ने उसको बदनाम कर पैसे वसूलने की साजिश रची थी।