फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Edible oils and cosmetics are expensive face creams and gel products are also on the rise

Kanpur: खाद्य तेल और कॉस्मेटिक्स महंगे; फेसक्रीम और जेल उत्पादों में भी उछाल, डिस्ट्रीब्यूटरों ने रोका स्टॉक

Thu, 12 Mar 2026 01:01 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 12 Mar 2026 01:01 PM IST
सार

Kanpur News: वैश्विक युद्ध के चलते कानपुर में रिफाइंड और कॉस्मेटिक उत्पादों के दाम सात प्रति किलो/लीटर तक बढ़ गए हैं। स्टॉक न मिलने से बाजार में किल्लत बढ़ गई है।
 

विज्ञापन
Kanpur Edible oils and cosmetics are expensive face creams and gel products are also on the rise
खाद्य तेल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर बाजारों पर दिखने लगा है। खाद्य तेलों के दाम में छह से सात रुपये प्रति किलो की तेजी आ गई है। प्लास्टिक उत्पादों के दाम भी महंगे हो गए हैं। फेसक्रीम, जेल उत्पाद और मच्छर मारने वाले उत्पाद महंगे हो गए हैं। कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटरों ने स्टाक देना बंद कर दिया है।

विज्ञापन

कानपुर ऑयल एवं वनस्पति एसोसिएशन के महामंत्री राकेश सिंह ने बताया कि सरसों के तेल के दाम नहीं बढ़े हैं लेकिन पाॅम ऑयल और सोयाबीन ऑयल के दाम कंपनियों ने बढ़ा दिए हैं। प्रतिटिन 150-200 रुपये की वृद्धि की गई है। एक टिन में 13-15 लीटर या किलो खाद्य तेल आता है।

विज्ञापन

फेसक्रीम और जेल उत्पाद भी महंगे
किराना व्यापारी राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि एक लीटर का रिफाइंड कुछ समय पहले तक 161 रुपये का था। अब इसके दाम 167 रुपये कंपनियों ने कर दिए हैं। नयागंज मर्चेंट एसोसिएशन के महामंत्री रोशन लाल अरोड़ा ने बताया कि मच्छर मार रिफिल और मशीन 83-84 रुपये की थी, वह अब 90 रुपये की हो गई है। फेसक्रीम और जेल उत्पाद भी महंगे हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed