{"_id":"68447dbc331cb1774d064074","slug":"kanpur-earlier-he-used-to-make-religious-videos-to-become-popular-he-started-making-objectionable-videos-2025-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पहले बनाता था धार्मिक वीडियो, लोकप्रिय होने के लिए बनाने लगा अश्लील वीडियो, शांति भंग में हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पहले बनाता था धार्मिक वीडियो, लोकप्रिय होने के लिए बनाने लगा अश्लील वीडियो, शांति भंग में हुआ चालान
Sat, 07 Jun 2025 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:28 PM IST
सार
Kanpur News: लोकप्रिय होने के लिए अश्लील वीडियो बनाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने शांति भंग में चालान किया है।
विज्ञापन
आरोपी युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में छात्राओं को गले लगने के लिए बोलकर वीडियो बनाने वाले युवक का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। प्रसून पंडित नाम की इस आईडी से युवक के कई वीडियो वायरल हुए थे। युवक पहले धार्मिक वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करता था। हालांकि अधिक लोकप्रिय होने के लिए उसने अश्लील वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि कल्याणपुर निवासी प्रसून तिवारी की प्रसून पंडित नाम से इंस्टाग्राम आईडी है। तीन दिन कानपुर यूनिवर्सिटी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें युवक छात्राओं से गले लगने की बात कर रहा था। युवक बोल रहा है कि उसे टास्क मिला है कि अगर वो किसी युवती को गले लगाएगा तो उसके बदले 500 रुपये मिलेंगे। यूनिवर्सिटी के एक छात्रनेता ने कल्याणपुर थाने में युवक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस को पूछताछ में युवक ने बताया कि पहले वह धार्मिक गीतों पर वीडियो बनाता था लेकिन इसमें फॉलोअर्स नहीं बढ़ रहे थे।
इसलिए दिल्ली के पैटर्न पर वीडियो बनाने का विचार आया। यूट्यूब पर इस तरह के कई वीडियो पड़े हुए हैं। युवक ने हाल ही में कानपुर विश्वविद्यालय, इस्कॉन मंदिर, चिड़ियाघर, मोतीझील सहित शहर के कई जगह के वीडियो अपलोड किए हैं। इसमें युवतियों से गले लगने के लिए और उन्हें गर्लफ्रेंड बनाने को प्रपोज करना जैसे कई तरह के वीडियो शामिल हैं। छात्रनेता के तहरीर देने पर युवक ने कई वीडियो डिलीट कर दिए हैं। बताया कि इस तरह के वीडियो से माहौल खराब होता है इसलिए युवक का शांति भंग में चालान किया है।

बाहरी छात्र ने विवि में बनाई रील तो होगी कानूनी कार्रवाई
छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में अब कोई भी बाहरी छात्र रील बनाते मिला तो उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं, विवि के छात्रों को पहले अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति वीडियो बनाने या उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात शनिवार को सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहीं। उन्होंने कहा कि कैंपस के छात्र बिना अनुमति अगर ऐसा करते हैं तो उसके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई होगी। इसकी निगरानी के लिए चीफ प्रॉक्टर की देखरेख में एक कमेटी गठित की गई है। कैंपस के छात्रों पर संबंधित विभागाध्यक्ष व चीफ प्रॉक्टर की टीम जांच कर नियमावली के अनुसार कार्रवाई करेगी। विवि का छात्र न होने की स्थिति में चीफ प्रॉक्टर या सुरक्षा अधिकारी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र लिखेंगे।