{"_id":"628940eec5874b79c1001c23","slug":"kanpur-e-rickshaw-will-no-longer-run-on-many-roads-including-vip-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वीआईपी रोड समेत कई सड़कों पर अब नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, केवल लिंक रोड पर ही चलेंगे, ये बड़े फैसले भी लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वीआईपी रोड समेत कई सड़कों पर अब नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, केवल लिंक रोड पर ही चलेंगे, ये बड़े फैसले भी लिए गए
Sun, 22 May 2022 01:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 22 May 2022 01:13 AM IST
सार
अब आईआईटी से रामादेवी तक फूलबाग से नवाबगंज चौराहे तक ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। ये सिर्फ लिंक रोड पर ही चल सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। वीआईपी रोड, जीटी रोड और नौबस्ता हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। यह फैसला शनिवार को पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में लिया गया।
निर्णय लिया गया कि अब आईआईटी से रामादेवी तक फूलबाग से नवाबगंज चौराहे तक ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। ये सिर्फ लिंक रोड पर ही चल सकेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अतुल कुमार, समस्त एसीएम, पुलिस अधिकारी व टीआई उपस्थित रहे।
सर्वे के बाद बदली रणनीति
शहर में जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए डीएम के निर्देश पर एआरटीओ, संबंधित एसीएम तथा ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों की सात टीमों ने सर्वे किया। इसके बाद निस्तारण के लिए इन टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों के लिए कार्य योजना तैयार की। इसके आधार पर ही यह फैसला लिया गया।

पांच बड़े चौराहों की पहले बदलेगी तस्वीर
टीमों की रिपोर्ट पर फैसला लिया गया कि पहले फेज में शहर के पांच व्यस्त चौराहों के ऑटो-टेंपो स्टैंड को नगर निगम के जरिये व्यवस्थित किया जाएगा। इसमें झकरकटी बस अड्डा, बड़ा चौराहा, रामादेवी, नौबस्ता तथा रावतपुर चौराहा शामिल है। इन सभी चौराहों पर चलने वाले स्टैंड को मूलभूत सुविधाओं के साथ चलाया जाएगा। बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था तथा शौचालय शामिल है।
ये बड़े फैसले भी लिए गए
- अवैध ऑटो टेंपो स्टैंड को अभियान चलाकर हटाया जाएगा।
- वैध रूप से स्टैंड का संचालन करने के लिये जगह चिह्नित की जाएगी।
- सड़क पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कब्जे खाली कराए जाएंगे।
- शहर में वेंडिंग जोन विकसित किए जाएंगे।
- व्यापार मंडलों के साथ बैठक कर फुटपाथ पर कब्जा करने वालोंको भी हटाया जाएगा।
- नगर निगम नो पार्किंग, नो एंट्री आदि के बोर्ड लगाएगा।