{"_id":"699d59b4ae8bdf627f0e3a2c","slug":"kanpur-dust-storms-prevented-a-parked-jcb-from-being-spotted-resulting-in-collision-and-death-of-bca-student-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: गुबार के कारण नहीं दिखी खड़ी जेसीबी, टकराकर बीसीए के छात्र की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: गुबार के कारण नहीं दिखी खड़ी जेसीबी, टकराकर बीसीए के छात्र की मौत; परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 24 Feb 2026 01:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:26 PM IST
सार
Kanpur News: सचेंडी के पीएसआईटी कॉलेज में बीसीए के छात्र प्रखर सिंह की बाइक धूल के गुबार के कारण खड़ी जेसीबी से टकरा गई। गंभीर चोट लगने से अस्पताल में छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में स्थित पीएसआईटी कॉलेज के कैंपस में चल रहे निर्माण के दौरान तेज रफ्तार कार के गुजरने पर उड़ा धूल का गुबार। इस कारण वहां खड़ी जेसीबी छुट्टी के समय सोमवार शाम पांच बजे घर वापस लौट रहे दबौली निवासी खाद कारोबारी प्रभाकर सिंह के बेटे बीसीए फाइनल ईयर छात्र प्रखर सिंह (21) को नहीं दिखी।
विज्ञापन
वह सीधा टकरा गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को साथियों ने रीजेंसी अस्पताल पहुंचाया। वहाँ डॉक्टर ने रात दो बजे उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दर्दनाक हादसे में परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन