{"_id":"6a5b20bf7589e602c400e045","slug":"kanpur-dumper-runs-amok-on-service-road-loses-control-and-runs-over-motorcycle-one-died-and-another-injured-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Accident: सर्विस रोड पर डंपर का कहर, अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Accident: सर्विस रोड पर डंपर का कहर, अनियंत्रित होकर बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर
Sat, 18 Jul 2026 12:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:14 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर एक अनियंत्रित डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सजेती के निमधा निवासी विवेक की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन
Kanpur Road Accident
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में घाटमपुर कस्बे की सर्विस रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी विवेक अपने एक साथी के साथ बाइक से घाटमपुर कस्बे की ओर जा रहा था। सर्विस रोड पर पहुंचते ही पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Trending Videos
एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गिर पड़े और डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को आनन-फानन अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।