{"_id":"676ac6574584b9d6dc0b0625","slug":"kanpur-dumper-hits-two-friends-riding-a-sports-bike-death-causes-chaos-2024-12-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डंपर ने स्पोर्ट्स बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम, बिना बताए घर से निकले थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डंपर ने स्पोर्ट्स बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, मौत से मचा कोहराम, बिना बताए घर से निकले थे
Tue, 24 Dec 2024 08:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 24 Dec 2024 08:08 PM IST
सार
यूपी के कानपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। बेकाबू डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान चली गई। हादसा जाजमऊ थानाक्षेत्र में नवीन पुल पर हुआ।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जाजमऊ थानाक्षेत्र के नवीन पुल पर सोमवार देर रात अनियंत्रित डंपर ने स्पोर्ट्स बाइक सवार उन्नाव निवासी दो दोस्तों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद दोनों के घरों में कोहराम मच गया। पुलिस चालक और डंपर की तलाश कर रही है।
मूलरूप से उन्नाव के अचलगंज खन्नापुरवा निवासी किसान ठाकुर प्रसाद का बेटा सौरभ (20) पिता के साथ खेती किसानी करता था। सोमवार देर शाम वह गांव के ही रहने वाले दोस्त अंकित उर्फ शिवम (19) के साथ कानपुर निवासी अपने एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। वापसी में देर रात करीब 1:45 बजे दोनों नवीन गंगा पुल पर तेज गति से आ रहे डंपर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को हाइवे किनारे कराकर दोनों को कांशीराम अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना दी गई थी। कांशीराम अस्पताल पहुंचे परिजनों ने मृतकों की शिनाख्त की। मंगलवार दोपहर पोस्टमाॅर्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए।

खेती करते थे दोनों दोस्त
पिता ठाकुर प्रसाद ने बताया कि सौरभ विजय व अजय व चार बहनों निर्मला, प्रियंका, निधि व साक्षी में तीसरे नंबर पर था। वह पिता के साथ ही खेती किसानी करता था। वहीं, अंकित उर्फ शिवम के पिता श्यामू ने बताया कि परिवार में पत्नी सियावती, आशीष व दो बेटियां ममता और ललिता हैं। पिता ने बताया कि दोनों के घर की दूरी करीब 200 मीटर है। दोनों बहुत अच्छे मित्र थी थे।

पिता से बोले गांव में हैं, देर रात आई मौत की सूचना
श्यामू ने बताया कि सोमवार काफी देर तक घर न लौटने पर उन्होंने अंकित को कॉल किया तो उसने सौरभ के साथ गांव के बाहर ही होने की बात कही। देर रात तक वापस न लौटने पर जब दोबारा कॉल किया तो दोनों का मोबाइल बंद मिला। मंगलवार तड़के जाजमऊ थाने से कॉल आने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।