{"_id":"6696bad7d1e2f1b5a30f9b2a","slug":"kanpur-dumper-crushed-a-woman-angry-people-created-a-ruckus-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: डंपर ने महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा-पथराव, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: डंपर ने महिला को कुचला, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा-पथराव, लगाया जाम
Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:58 PM IST
सार
Kanpur News: नौबस्ता बंबा के पास सड़क हादसा हुआ। बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला को डंपर ने कुचल दिया। गुस्साए लोगों ने किया हंगामा किया।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मायके में भाई-भाभी के बीच के विवाद को सुलझाने के लिए बेटे संग जा रही महिला की बाइक को नौबस्ता-हमीरपुर रोड पर बंबा के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सड़क पर गिरी महिला को रौंदते हुए चालक डंपर लेकर फरार हो गया। हादसे से गुस्साए परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। इस दौरान डंपर पर पथराव कर रहे एक युवक को सिपाही ने तमाचे जड़ दिए।
विज्ञापन
इसके बाद लोग भड़के लोगों ने जाम लगा दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने सिपाही को मौके से हटा दिया। साथ ही कई थानों की फोर्स बुला ली। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस परिजनों को कार्रवाई और मदद का आश्वासन देकर शांत करा सकी। इसके बाद शव उठा और जाम खुल सका। फैक्टरी कर्मी रामकिशोर जूही बंबूरहिया में पत्नी गुड्डी देवी (50), अभिषेक, रौनक, बेटी साक्षी और तन्नू के साथ रहते थे। बेटे अभिषेक ने बताया कि साढ़ कुढ़नी के पास जसरा गांव निवासी मामा सर्वेश के परिवार में कुछ विवाद हो गया था। इस पर बड़ी मामी ने मां को बुलवाया था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह वह मां को बाइक से लेकर मामा के घर जा रहा था। नौबस्ता बंबा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क के बाएं ओर जबकि मां दाएं ओर गिर गई। उसी दौरान चालक ने डंपर रोकने की बजाय उसे बढ़ा दिया। इससे डंपर का पहिया मां के सिर पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भीड़ चालक को पकड़ने के लिए दौड़ी तो वह डंपर छोड़कर भागने लगा। हालांकि कुछ दूरी पर तैनात टीएसआई समेत पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही गुड्डी के परिजन और मुहल्ले के करीब सौ लोग वहां पहुंच गए और पोस्टमार्टम के लिए शव उठाने का प्रयास कर रही पुलिस से भिड़ गए।
वे लोग डंपर के मालिक को बुलवाने और चालक पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस समझा ही रही थी कि एक युवक ने डंपर पर पथराव कर दिया। इससे उसका शीशा टूट गया। यह देख एक सिपाही दौड़ा और युवक को तमाचे जड़ दिए। युवक को पिटता देख लोग सिपाही से भिड़ गए। पुलिसकर्मियों और हंगामा कर रहे लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। मामला बिगड़ता देख नौबस्ता थाना, हनुमंत विहार, गुजैनी, बर्रा समेत थानों का फोर्स पहुंच गया। सिपाही को मौके से हटा कर आक्रोशित लोगों को हर संभव मदद और कार्रवाई का भरोसा दिया गया। करीब दो घंटे बाद परिजन शांत हुए और शव को पुलिस उठा सकी।
यशोदानगर से नौबस्ता और बंबा तक वाहनों की कतार लगी
हादसे के बाद परिजनों के हंगामे और जाम के चलते नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। यशोदानगर से नौबस्ता और बंबा तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक धूप और गर्मी में लोग परेशान हुए। हंगामे की वजह से नौबस्ता-हमीरपुर रोड के लिंक रोड पर भी पड़ा। लोग वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरे तो वहां भी जाम की स्थिति बनी रही।
हादसे के बाद परिजनों के हंगामे और जाम के चलते नौबस्ता से हमीरपुर की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए। यशोदानगर से नौबस्ता और बंबा तक वाहनों की कतार लग गई। करीब दो घंटे तक धूप और गर्मी में लोग परेशान हुए। हंगामे की वजह से नौबस्ता-हमीरपुर रोड के लिंक रोड पर भी पड़ा। लोग वैकल्पिक मार्गों से होकर गुजरे तो वहां भी जाम की स्थिति बनी रही।