{"_id":"6a6198c2d94a017f0404695d","slug":"kanpur-drunken-men-run-amok-in-middle-of-road-late-at-night-youths-brutally-beat-up-auto-rickshaw-driver-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: देर रात बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव, ऑटो चालक को युवकों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: देर रात बीच सड़क पर नशेबाजों का तांडव, ऑटो चालक को युवकों ने जमकर पीटा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 23 Jul 2026 10:00 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:00 AM IST
सार
Kanpur News: नरेंद्र मोहन सेतु, मेडिकल कॉलेज गेट के पास देर रात नशेबाजों का तांडव देखने को मिला है, जहां बीच सड़क पर एक ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए दबंगों और नशेबाजों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। इसका एक और मामला एक बार फिर सामने आया है। इसमें नरेंद्र मोहन सेतु यानी मेडिकल कॉलेज गेट के पास देर रात नशेबाजों ने जमकर तांडव मचाया। नशे में धुत युवकों ने एक ऑटो चालक की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के वक्त बीच सड़क पर हुई इस मारपीट और हंगामे का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर नशेबाज सड़क के बीचों-बीच एक ऑटो चालक के साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन