{"_id":"5f54983abd286f0cb9652b13","slug":"kanpur-drunk-soldier-beat-rickshaw-driver-ruthlessly-in-middle-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: नशे में धुत सिपाही ने रिक्शा चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: नशे में धुत सिपाही ने रिक्शा चालक को बीच सड़क बेरहमी से पीटा, गिरी गाज
Sun, 06 Sep 2020 01:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 06 Sep 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
रिक्शा चालक को पीटता सिपाही
- फोटो : amar ujala
कानपुर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने नशे में एक रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शनिवार को मामला संज्ञान में आने के बाद डीआईजी ने सिपाही को सस्पेंड कर दिया।
शुक्रवार रात को वह नशे की हालत में डायल-112 की बाइक से एक सिपाही के साथ निकला था। उर्सला के पास सड़क किनारे सो रहे रिक्शा चालक पर लाठी चलानी शुरू कर दी। मामले में उसे सस्पेंड कर दिया गया है।
साथ ही इस बात की जांच की जाएगी कि वह बाइक पर सिपाही के साथ क्यों गया, साथ ही वह सिपाही कौन है। थाना प्रभारी स्वरूपनगर अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि दुष्यंत सिंह स्वरूप नगर थाने में तैनात था। गलत हरकतों की वजह से ही एक सितंबर को पुलिस लाइन ट्रांसफर किया गया था।