फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur drunk porter plunged into canal drowned in front of his son

Kanpur: नशे में नहर में उतरा पल्लेदार, बेटे की आंखों के सामने डूबकर मौत, हाथ हिलाकर कहा- सब ठीक है, और फिर

Sun, 14 Jun 2026 01:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 14 Jun 2026 01:29 PM IST
सार

Kanpur News: दादा नगर में नशे में धुत एक पल्लेदार नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी में जाकर डूब गया। उसके बेटे के सामने हुई इस घटना में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया।

विज्ञापन
Kanpur drunk porter plunged into canal drowned in front of his son
नहर में डूबकर मौत (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गोविंद नगर थाना क्षेत्र के दादा नगर नौरैयाखेड़ा स्थित नहर में रविवार सुबह नहाने के दौरान एक पल्लेदार की डूबकर मौत हो गई। घटना के समय उसका बेटा किनारे पर मौजूद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकलवाया।

विज्ञापन

हरदोई के पाली निवासी अश्विनी त्रिपाठी (55) दादा नगर नौरैयाखेड़ा में अपने बेटे हिमांशु के साथ रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। बेटे के अनुसार अश्विनी को शराब पीने की लत थी और रविवार सुबह भी उन्होंने शराब पी रखी थी। इसके बाद वह नहर में नहाने उतर गए, जबकि हिमांशु किनारे पर कपड़े धो रहा था।

विज्ञापन

कुछ ही देर बाद पानी में हो गए लापता
हिमांशु ने बताया कि नहाते समय पिता अचानक गहरे पानी में जाने लगे। उन्हें डूबता देख उसने शोर मचाया, लेकिन अश्विनी ने हाथ हिलाकर सब ठीक होने का इशारा किया। कुछ ही देर बाद वह पानी में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को तलाश में लगाया गया।

विज्ञापन

गोताखोरों ने बरामद किया शव
करीब दो घंटे की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने अश्विनी का शव नहर से बरामद कर लिया। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नशे की हालत में नहर में नहाने के दौरान डूबने से मौत हुई है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed