{"_id":"686e7792b2d4f01b8505e6ef","slug":"kanpur-drunk-e-auto-driver-hits-old-man-he-dies-after-hitting-a-wall-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर, दीवार से टकराने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नशे में धुत ई-ऑटो चालक ने वृद्ध को मारी टक्कर, दीवार से टकराने से मौत
Wed, 09 Jul 2025 08:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Jul 2025 08:08 PM IST
सार
Kanpur News: ई-ऑटो चालक ने वृद्ध को टक्कर मार दी। पनकी थानाक्षेत्र में घर के पास मंदिर से प्रसाद लेकर निकलते समय हादसा हुआ।
विज्ञापन
बुजुर्ग की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनकी थानाक्षेत्र में मंगलवार रात घर के पास मंदिर से प्रसाद लेकर निकले बुजुर्ग को समय नशे में धुत तेज रफ्तार ई-ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध उछलकर पास की दीवार से टकराकर लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोग उन्हें निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मूलरूप से बिहार के सासाराम के विक्रमगंज इलाके में रहने वाले राजकिशोर सिंह (79) चार साल पहले पत्नी चतुरा देवी की देहांत के बाद पनकी के शताब्दीनगर में नीलगिरी भवन में रहने लगे। बेटे रविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पिता घर के पास बने मंदिर में दर्शन करने गए थे। बाहर निकलते ही हादसा हेा गया। हादसे के बाद भागने का प्रयास कर रहे ऑटो चालक को लोगों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि ऑटो चालक शादीपुर मंधना निवासी अमन कमल है। पूछताछ में पता चला है कि चालक अपने दोस्तों के पास शताब्दी नगर में शराब पीने आया था। परिजनों के तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।