फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Drug department files complaint against Balaji Medical Store, accuses it of drug trafficking

Kanpur: ड्रग विभाग ने बालाजी मेडिकल स्टोर के खिलाफ दी तहरीर, नशीली दवाओं का कारोबार करने का लगाया आरोप

Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Nov 2025 11:34 PM IST
सार

ड्रग विभाग ने थाना रायपुरवा में तहरीर दी है। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने क्षेत्र में दवाएं बेची हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Drug department files complaint against Balaji Medical Store, accuses it of drug trafficking
बालाजी मेडिकल स्टोर पर जांच करते ड्रग विभाग के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्रग विभाग ने बालाजी मेडिकल स्टोर के खिलाफ तहरीर देकर नशीली दवाओं का कारोबार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने थाना रायपुरवा थाने में एक नवंबर को दी तहरीर में बताया कि 12 अक्तूबर को रायपुरवा स्थित बालाजी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा था जहां से दो हजार नशीली सिरप की शीशियां और एल्प्राजोलम की नौ हजार टेबलेट बरामद हुईं थी। विभाग को सूचना मिली है कि इसकी दोगुनी या उससे भी ज्यादा की खरीदारी मेडिकल स्टोर संचालक ने की है जिसे क्षेत्र में बेचा गया है।
विज्ञापन


विभाग के अनुसार, मेडिकल स्टोर संचालक सुमित केसरवानी दवाओं की खरीदारी के कागज नहीं दिखा पाया। उसे समय भी दिया गया लेकिन कागज न दिखा पाने पर एडीएम सिटी के दिशा निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर ने तहरीर दी है और नशीली दवाओं का कारोबार करने का आरोप लगाया है। बताया कि विभाग ने 12 अक्तूबर को छापा मारा और उस वक्त मेडिकल स्टोर बंद मिला। कई बार फोन करने के बावजूद संचालक सुमित नहीं आया तो टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। 14 अक्तूबर को टीम फिर से मेडिकल स्टोर पर गई और वहां पर संचालक के सामने ही नशीली दवाओं के शक में सैंपल लिए। यहां पर टीम ने कोल्डि्रफ फास्फेट सिरप की दो हजार शीशियां और एल्प्राजोलम की नौ हजार टेबलेट को सीज किया था। इन दोनों दवाओं का उपयोग नशे के रूप में भी होता है। इसलिए टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुमित केसरवानी से इन दवाओं का लेखा जोखा मांगा कि दो साल में यहां से ये दवाएं किसे-किसे दी गईं। ऐसे में सुमित दस्तावेज नहीं दे सका। इतना समय बीत जाने के बाद जब वह कागज नहीं दिखा पाया तो एक नवंबर को विभाग ने थाने में तहरीर दे दी।
विज्ञापन


वहीं, महाराजपुर थाना में मां दुर्गा मेडिकोज के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। एडीएम सिटी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई नशीली दवाओं को लेकर की जा रही है। वहीं विभाग के अनुसार बिरहाना रोड के मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा गया था तो उन्होंने नशीली दवाओं का लेखा जोखा उपलब्ध करा दिया है, लेकिन अभी तक ओमपुरवा और केशवपुरम स्थित मेडिकल स्टोरों से कागज नहीं आए हैं। अभी जवाब दाखिल करने के लिए उनके पास समय है। अगर समय रहते उन्होंने कागज नहीं दिए तो उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वहीं, रायपुरवा थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed