{"_id":"69ad968ea33dd26c930dc0de","slug":"kanpur-drug-addict-bit-a-shopkeeper-s-finger-over-a-dispute-of-two-rupees-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दो रुपये के विवाद में नशेबाज ने दुकानदार की उंगली काटी, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दो रुपये के विवाद में नशेबाज ने दुकानदार की उंगली काटी, खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने हुई घटना
Sun, 08 Mar 2026 09:18 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
आरोपी अंशु दबोचे दुकानदार मुकेश
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर कस्बे के खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सामने प्राइमरी स्कूल (प्रथम) के गेट पर स्थित दुकान पर रविवार को दोपहर सिगरेट के दो रुपये को लेकर दुकानदार व नशेबाज ग्राहक में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर नशेबाज ने दांत से दुकानदार की उंगली काटकर अलग कर दी। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के दुकानदारों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
घायल दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंशू कुशवाहा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कस्बे के प्राइमरी स्कूल (प्रथम) के गेट पर मुकेश उर्फ दीपू की बेकरी व पान मसाला और सिगरेट की दुकान है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि रविवार को दोपहर नशे में धुत एक युवक दुकान पर आया और सिगरेट मांगकर पीने लगा। सिगरेट पीने के बाद उसने उन्हें पांच रुपये दिए तो उन्होंने सात रुपये कीमत होने की बात उसे बताई। इस पर उसने दो रुपये देने के बजाए गालीगलौज शुरू कर दी। बात बढ़ने पर युवक काउंटर के अंदर आकर धक्का मुक्की करने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने उसे हटाने का प्रयास किया, तभी उस युवक ने उनकी बाएं हाथ की उंगली दांत से काटकर अलग कर दी। उधर, इस बाबत सहायक पुलिस आयुक्त मंजय सिंह ने बताया कि दुकानदार मुकेश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी अंशु कुशवाहा निवासी लालबहादुर नगर तिलियाना गली को हिरासत में ले लिया गया है। घायल दुकानदार को हॉस्पिटल भेजा गया है।
विज्ञापन