फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Driver sleeping under truck attacked by dog mauled and left bloodied

Kanpur: ट्रक के नीचे सो रहे चालक पर कुत्ते का हमला, नोंच-नोंचकर किया लहूलुहान, राहगीरों ने बचाई जान, भर्ती

Sat, 18 Jul 2026 11:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 11:50 AM IST
सार

Kanpur News: रेल बाजार क्षेत्र में ट्रक के नीचे आराम कर रहे चालक पर एक आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से गंभीर रूप से घायल चालक को राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाकर हैलट अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Kanpur Driver sleeping under truck attacked by dog mauled and left bloodied
आवारा कुत्ते - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में खड़े ट्रक के नीचे घुसकर आवारा कुत्ते ने आराम कर रहे चालक को नोंच-नोंचकर लहूलुहान कर दिया। राहगीरों की मदद से घायल चालक को हैलट अस्पताल भेजा गया। मामला रेल बाजार थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर का है। इलाकाई लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन नगर निगम की ओर से कभी उनकी धरपकड़ नहीं की गई।

विज्ञापन

इस कारण उनकी संख्या बढ़ती जा रही है। उन्नाव के शुक्लागंज निवासी शिव किशोर ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर को उसने अपना ट्रक वेयर हाउस के पास खड़ा किया और कुछ देर आराम करने के लिए उसी के नीचे चादर बिछाकर लेट गया। तभी एक काले रंग के आवारा कुत्ते ने ट्रक के नीचे घुसकर चालक पर हमला कर दिया।

विज्ञापन

ईंट-पत्थर फेंककर कुत्ते को खदेड़ा
हाथ-पैर और सिर पर कई जगह कुत्ते ने दातों से जख्म कर दिया। ट्रक के नीचे होने के कारण वह निकल भी नहीं पा रहा था। बचाओ... बचाओ... का शोर सुनकर जब राहगीरों की नजर पड़ी, तो उन्हें ईंट-पत्थर फेंककर कुत्ते को खदेड़ा। इसके बाद उसे बाहर निकाला गया। ट्रक का क्लीनर उन्हें लेकर कांशीराम अस्पताल पहुंचा जहां उनका प्राथमिक उपचार कर हैलट रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed