Kanpur Double Murder: 20 दिन के प्यार में कर डाला था डबल मर्डर, राहुल ने उगले कई राज, जानिए क्या कहा...
कानपुर की बर्रा ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुए दंपती हत्याकांड में आरोपी रोहित से पुलिस ने 24 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान रोहित ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगले।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में एक जुलाई को ईडब्ल्यूएस कॉलोनी बर्रा दो में हुई मुन्नालाल उत्तम और पत्नी राजदेवी की हत्या हुई थी। इस हत्याकांड में आरोपियों सैन्यकर्मी राहुल और उसके भाई रोहित को रविवार सुबह रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोबारा जेल भेज दिया। 24 घंटे रिमांड अवधि के दौरान रोहित ने, तो कई राज उगले लेकिन राहुल ज्यादातर समय चुप ही रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों भाइयों को एक साथ थाने के लॉकअप में रखा गया था, जहां राहुल ने रोहित से उसके और कोमल के संबंध के बारे में पूछा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पुलिस ने जब रोहित से पूछा कि दंपती की हत्या किसके कहने पर की, तो उसने भाई राहुल का नाम लिया।
रोहित ने बताया कि वारदात के 20 दिन पहले ही भाई ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये कांफ्रेंस पर उसकी बात अपनी गर्लफ्रेंड और दंपती की गोद ली हुई बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल से कराई थी। इसके बाद से कोमल और वह चोरी छिपे बात करने लगे थे। इसकी भनक राहुल को नहीं थी।
वारदात से पहले रोहित कोमल से कई बार मिला था। वारदात की रात दोनों ने संबंध भी बनाए थे। रोहित के अनुसार वह कोमल के प्यार में पागल हो गया था। प्लान के तहत सब कुछ हो गया था। वह आराम से निकल भी गया, लेकिन पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से वह फंस गया।
पुलिस रोहित और राहुल को शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रिमांड पर लेकर बर्रा थाने पहुंची थी, जहां वीडियोग्राफी के साथ उनसे पूछताछ शुरू हुई। इस दौरान रोहित ने बताया कि आकांक्षा उर्फ कोमल अपने माता पिता की हत्या कर अपने भाई विपिन को फंसाना चाहती थी। इसलिए उसने भाई के अनार के जूस में नींद की गोलियां मिलाई थी, लेकिन उसने पूरा जूस नहीं पिया था।
कोमल ने बोया था लालच का बीज
गौरतलब है कि कोमल ने दोनों प्रेमियों को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, जिसमें उसने दो मकान, दो प्लॉट, एक दुकान और चार बीघा खेती की जानकारी दी थी। तभी से दोनों भाइयों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था। इधर, प्रेम संबंधों के विरोध के कारण कोमल की मां-बाप के प्रति नफरत बढ़ती गई थी।
हत्या से पहले दोनों ने बनाए थे संबंध
आपको बता दें कि पुलिस की पूछताछ में रोहित ने बताया था कि वारदात से पहले उसने कोमल के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद मुन्ना लाल और राजदेवी का चापड़ से गला रेता था। वारदात के बाद चापड़ झोले में डालकर ले गया था।